उन्नत सागवान की खेती से 8 आश्चर्यजनक फायदे



भारत एक कृषिप्रधान देश है. यहाँ की 60 से 70 फीसदी आबादी की आजीविका का साधन  कृषि है. फिर भी आज किसानो की घटती आय देश के सामने चिंता का विषय बना है. जैसे तैसे किसान खेती से अपने रोजी रोटी की व्यवस्था कर पा रहा हैआये दिन बिगड़ते हुए मौसम के वजह से खेती से मुनाफा हर साल लेना बहुत ही कठिन साबित हो रहा है, बच्चों की पढाई, बेटी की शादी, बीमारी इन बड़े खर्चों के लिए कर्ज लेना बस यही उपाय किसान के पास रहता है| कर्ज मिलने पर या लिया हुआ कर्ज ना चुकाने पर खेत बेचने की नौबत किसान पर आती है, ऐसे हालातों में मेहनत के बिना पर बड़े मुनाफे की खेती बड़े खर्चों के लिए तथा भविष्य की चिंता मिटाने के लिए करना आवश्यक है| पहले के ज़माने में हर किसान की जमीन के किनारों पर कोई कोई बड़ा पेड़ होता था. कठिन समयों में इन्ही पेड़ो को काटकर बेचकर किसान मुश्किलों का हल निकाला करता था| लेकिन पेड़ो की बेशुमार कटाई से और काटे हुए पेड़ो के जगह नए पौधे ना लगाने के कारण ही किसान आज बेहद बुरी हालात से गुजर रहा है, इस समस्या का बेहतरीन उपाय सागवान की खेती के रूप में सामने आया हैसामान्य खेती के साथ साथ सागवान की खेती के 8 आश्चर्यजनक फायदे जानकर आप को ख़ुशी होगी|  

अगर आपके पास एक एकड़ की जमीन है तो यकीन कीजिए सागवान की खेती करके आप महज 12 साल में करोडपती हो सकते है



उन्नत सागवान की खेती से 8 आश्चर्यजनक फायदे : 

1. भारत के किसी भी प्रकार के मिट्टी में बढ़ने की क्षमता
उन्नत सागवान के पौधे हिमालय छोडके भारत के किसी भी कोने में बढ़ने की क्षमता है. पानी का अच्छा निकासी होने वाली काली, लाल, पिली, सफ़ेद, थोड़ी पथरीली, ऐसे किसी भी तरह की मिट्टी में सागवान अच्छे तरह से विकसित होता है| बस सागवान पौधा लगाते समय और पहले 2 साल पानी और खाद सही मात्रा मे देना आवश्यक है|

2. पहले के 2 सालों की देखभाल की जरुरत 
उन्नत सागवान की खेती में पहले 2 साल अधिक महत्वपूर्ण होते है| 6 इंच से 1 फीट ऊँचे पौधे लगाकर सागवान की खेती का आरंभ होता है| इन पौधों को शुरूआती दिनों में अच्छे देखभाल की आवश्यक्ता होती है| जानवर इस पेड़ के पत्ते नहीं खाते, लेकिन छोटी आयु में जानवरों से पौधा टूटने का नुकसान हो सकता है| इन छोटी चीजो का ध्यान पहले 2 साल के दौरान रखना बेहद जरुरी होता है|

3. पानी की कम लागत 
बड़े मुनाफे वाली फसल के लिए सिंचाई हेतु पानी अधिक मात्रा में लगता है| सागवान की बात करे तो सागवान पौधे बौने के बाद पहले 6 महीने हर हप्ते पानी देना आवश्यक होता है| 6 महीने बाद 15 दिन के अंतराल से और बाद में जरुरत होने पर महीने के अंतराल से आवश्यक मात्र में पानी देना आवश्यक होता है. अगर आप टपक सिचाई बिधि का उपयोग करते है तो पानी की 80% बचत कर पाएंगे. 2 साल के बाद पानी की विशेष आवश्यकता होने पर पानी देना जरुरी होता है. इस तरह सागवान खेती में बाकी फसलों से पानी की अत्यंत कम आवश्यकता होती है तथा पानी का अंतराल अधिक होने पर नुकसान होने की संभावना नहीं रहती है|

4. पहले 4 साल इंटरक्रॉपिंग करके मुनाफा 
सागवान की खेती में पहले 4 साल हम इंटरक्रॉपिंग करके मुनाफा ले सकते है. विशेष तौर पर लौकी, करेला, ककड़ी, ओल, हल्दी, अदरक, बैगन, भिन्डी जैसे फसले सागवान की खेती में अच्छा उत्पादन देती है| किसान पहले 4 साल इंटरक्रॉपिंग करके रोज के खर्चे के लिए पैसे की आवश्यकता की पूर्ति आसानी से कर सकता है|  

5. सागवान के सूखे पत्तो के इस्तेमाल से मुनाफा 
सागवान वर्षा वनों में शामिल वृक्ष है जिसकी पत्तिया साल में दो बार झड़ कर नई पत्तियाँ आती है| झडी हुई पत्तियाँ इस्तेमाल करके शादी, पार्टियों में भोजन या नास्ता परोसने हेतु इस्तेमाल की जानेवाली यूज एंड थ्रो प्लेट्स बनाई जाती है. इसके लिए आपको प्लेट्स बनाने की प्रेस मशीन खरीदनी होगी जिसकी मार्केट कीमत लगभग 40 से 50 हजार रुपये है. यह व्यवसाय खेत में जाया जाने वाली पत्तिया कच्चेमाल के रूप में इस्तेमाल करके हरसाल बड़ा मुनाफा देता है| यूज एंड थ्रो प्लेट्स की मार्केट में पुरे साल बेहद मांग रहती है, बिना कोई खास मार्केटिंग किए आसानी से नजदीकी मार्केट में बेचीं जाती है|

6. उन्नत सागवान से महज 12 साल में करोडपती
उन्नत सागवान वैज्ञानिक प्रयोगो से तैयार की हुई सागवान प्रजाती है| महज 12 साल में काटने लायक लकड़ी  उन्नत सागवान प्रजाती से मिलती है| सागवान की बाकी प्रजातियों में काटने लायक लकड़ी मिलने के लिए 20 सालो तक इंतजार करना पड़ता है| यह सागवान प्रजाती एक साल में 12 से 15 फीट बढती है. 12 सालों में इस प्रजाती के 1 वृक्ष से 15 से 18 घनफीट लकड़ी मिलती है. उन्नत सागवान लकड़ी का आज 2018 साल में मार्केट रेट औसत 3000 रूपये प्रति घनफीट है| यानि एक सागवान पेड़ से 15 घनफीट के हिसाब से 45 हजार रुपये कमाई होती है. 12 साल की मजदूरी, खाद, पानी इत्यादी खर्चा 25% पकड़कर चले तो भी एक एकड़ (600 उन्नत सागवान पेड़) उन्नत सागवान खेती से करोड़ो का मुनाफा आसानीसे कमाया जा सकता है.       

7. सागवान की लकड़ी से बने प्रोडक्ट बेचकर कई गुना बड़ा मुनाफा
सागवान की लकड़ी काटने के बाद सीधा मार्केट में बेच कर करोड़ो रुपये कमाए जा सकते है| अगर आप लकड़ी काटने के बाद सीधा मार्केट में बेचने के बजाय उसके फर्नीचर प्रोडक्ट्स बनाकर मार्केट में बेचेंगे तो आप अपना मुनाफा कई गुना बढ़ा सकते है

8. समय के साथ साथ बढ़ता डिमांड और मुनाफा
हम हमारे बड़े खर्चे निपटने के लिए बैंक या और वित्तीय संस्था में निवेश करते है. आम तौर पर निवेश राशि की वृद्धि अच्छे मार्केट रेट से तो होती है लेकिन बढती महंगाई के रेट के वजह से उसकी कीमत उतनी ज्यादा नहीं होती. उन्नत सागवान खेती की बात करे तो सागवान लकड़ी की डिमांड मार्केट में हमेशा बढ़ती ही जाएगी लेकिन लकड़ी की उपलब्धता कम होती जा रही है| इस कारण सागवान लकड़ी के दाम भविष्य में बढ़ते ही जायेंगे. आपके कल्पना के परे सागवान लकड़ी के दाम आसमान को छुएंगे इसमे कोई शक नहीं है| सागवान की खेती समय के साथ साथ बढ़ता मार्केट रेट  और मुनाफा सौ प्रतिशत दिलाएगी ये बताने के लिए किसी संशोधन की आवश्यकता बिलकुल भी नहीं है|

दोस्तों उन्नत सागवान की खेती से 8 आश्चर्यजनक फायदे आपको इस आर्टिकल में बताने की कोशिश हमने की आशा करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा. किसान दोस्तों के लिए बना यह आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुचाने के लिए शेअर अवश्य कीजिए| ज्यादा जानकारी के लिये क्लिक करे उन्नत बायो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड |


Comments